फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   devgarh overbridge objection by citizens

स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों में हुए समझौते के तहत हो ओवरब्रिज का निर्माण

Sat, 19 Dec 2020 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
devgarh overbridge objection by citizens
देवगढ़ रोड पर सड़क से पंद्रह फीट दूर बनाया गया ओवरब्रिज का पिलर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन की ओर ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर ओवरब्रिज को लेकर हुए सेतु निगम, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों के मध्य हुए समझौते के तहत निर्माण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि देवगढ़ रोड पर देवगढ़ क्रॉसिंग संख्या 329 पर जो ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। उसके दूसरे भाग रेलवे क्रासिंग से स्टेशन तिराहे का निर्माण होना है। इस मार्ग पर रोड पश्चिम की ओर सघन और मार्ग से चिपके हुए आवासीय भवन बने हुए हैं, जो लगभग सौ वर्षों से लोग निवास करते हैैं। इनके विरोध की चलते सेतुु निगम के अधिकारी व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के बीच अलिखित समझौता हुआ था कि इस रोड के पूर्वी किनारे पर पीडब्ल्यूडी विभाग की 30 फीट जगह छूटी हुई है। जिसकी पैमाइश राजस्व व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाप कर अवैध कब्जों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

इस समझौते के अंतर्गत सेतु निगम द्वारा 30 फीट जमीन पर 23 फीट चौड़े ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना तय हुआ था। इसी समझौते का पालन करते हुए सेतु निगम ने पहले पिलर निर्माण रोड के किनारे से पंद्रह फीट दूर किया है। लेकिन सड़क के पूर्वी भाग की ओर 30 फीट जमीन पर कुछ आवास व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सरकारी जमीन पर बने होने के आरोप लगाए हैं। यही कारण है कि दबाव व प्रलोभन के चलते ओवरब्रिज का निर्माण संपत्ति बचाने और सरकारी जमीन पर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों ने ओवरब्रिज का निर्माण (रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन तिराहे) पूर्व में हुए नागरिकों और अधिकारियों के बीच हुए समझौते के अनुसार ही किया जाए और जिस तरह पहला पिलर का निर्माण रोड के पूर्व किनारे से 15 फीट दूर किया गया। उसी का ध्यान रखते हुए प्रत्येक पिलर को मार्ग से 15 फीट दूर बनाया जाए। जिससे नागरिकों व सरकारी विभागों के बीच हुए समझौते का पालन हो सके। ज्ञापन पर सुधेश नायक, आनंद कुमार संज्ञा, अहसान अली, जिनेंद्र कुमार, मनीष दुबे, वीरेंद्र कुमार जैन, शिवनारायण पुरोहित, बाल मुकुंद साहू, कृष्णकुमार, विष्णु कुमार अग्रवाल, सतीश प्रकाश, अवध बिहारी उपाध्याय, कल्लू सेन, मगन सिरोठिया के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed