फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Development: Proposal for construction work worth 8.57 crores passed

विकास : 8.57 करोड़ के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पारित

Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Development: Proposal for construction work worth 8.57 crores passed
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में शहर के सभी 26 वार्डों में सड़कें-नाली सहित 85 प्रस्तावों पर लगी मोहर
विज्ञापन

सदस्यों ने पुरानी निविदा प्रक्रिया रद्द करने की मांग, सदन ने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें शहर के सभी 26 वार्डों में 8.57 करोड़ रुपये से निर्माण के 85 और नौ अन्य कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
सदस्यों ने 16 प्रस्तावों को बोर्ड की अगली बैठक में रखने का सुझाव दिया, जिस पर अध्यक्ष ने सहमति दे दी। कुल 110 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पालिकाध्यक्ष सरला जैन ने सदन का आभार जताया। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अध्यक्ष के सदन में देर से पहुंचने के चलते बैठक आधे घंटे बिलंब से प्रारंभ हो सकी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी निहालचंद्र ने अध्यक्ष की सहमति के बाद सदन में विकास कार्यों के प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया। सबसे पहले सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के दिए प्रस्ताव में वार्ड नंबर दो रामनगर से खिरकापुरा में बूढ़े बाबा मंदिर के निकट ब्याना नाले पर पुल बनवाए जाने के संबंध में 44.98 लाख रुपये को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव संख्या दो से 16 तक निर्माण कार्यों के 14 आईजीआरएस के माध्यम से तैयार किए गए थे। उन्हें बोर्ड की अगली बैठक में रखने का सुझाव दिया गया। वहीं प्रस्ताव संख्या 90 व 91 को भी अगली बैठक के लिए रखे जाने की सहमति मिली। प्रस्ताव में होने वाले कार्यों की जिलाधिकारी द्वारा पूर्व स्वीकृति कर ई-निविदा करा दी गई थी। हालांकि इन प्रस्तावों को लेकर सदस्यों व अधिशासी अधिकारी की बीच कुछ गहमा-गहमी भी हुई, लेकिन बाद में मामले को शांत करा दिया गया। उधर, 26 वार्डों में 8.57 करोड़ रुपये से निर्माण के 85 और नौ अन्य कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान सभासद सदस्य सोन सिंह, मिथलेश, करन कुशवाहा, मोहिनी, पुष्पा, जानकी प्रसाद, रजनी रजक, जितेंद्र राठौर, उदय प्रताप सिंह, अशोक पंथ, अफजुल रहमान, मुस्तफा खां, दीपा, सविता कुशवाहा, पूजा यादव, मनमोहन चौबे, शिवानी, कुंदनपाल, आलोक कुमार जैन, कीर्ति नायक, जगदीश यादव, रामकिंकर, अब्दुलवारी, फरजाना बानो, रमेश कुमार गांधी, धर्मवीर कुशवाहा, गिरीश पाठक कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी व संचालन अधिशाषी अधिकारी निहालचंद ने किया।
बोर्ड की पहली बैठक में अध्यक्ष ने दी मौन सहमति
राजनीति से कोसों दूर रहीं सरला जैन ने बोर्ड की बैठक में अधिकांश प्रस्तावों पर अपनी मौन सहमति दी। बैठक के शुभारंभ पर जब अधिशासी अधिकारी ने उनसे बैठक प्रारंभ करने की अनुमति मांगी, तो अध्यक्ष ने सिर्फ दो शब्द ही बोले, इसके बाद पूरी बैठक में वह चुपचाप बैठी रहीं। सभासदों ने प्रस्तावों पर ईओ से ही चर्चा की। समापन पर अध्यक्ष ने सदन का आभार जताया।
अध्यक्ष पति ने एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करने का किया प्रयास
अध्यक्ष पति मुन्नालाल जैन बोर्ड बैठक में जाने से वंचित रहे, तो उन्होंने बैकडोर से उपस्थित होने का प्रयास किया। वह विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन का एक पत्र अपर जिलाधिकारी को संबोधित ले आए, जिसमें उन्हें बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में बैठने के लिए नियुक्ति किया गया था। इस पर अधिशासी अधिकारी ने नियमों को हवाला देकर आलाधिकारियों के आदेश मांगा, जिसे वह नहीं दिखा पाए और बैठक में शामिल होने से वंचित रहे।

वार्ड नंबर 17 के सदस्य ने रखे विकास के प्रमुख प्रस्ताव
वार्ड नंबर 17 के सदस्य कुंदनपाल ने बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष को लिखित पत्र सौंपा। उन्होंने नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्य व कवियों के संग्रहालय, शहर को रंगीन लाइटों से सजाने व गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में हाईमास्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव सदन कार्रवाई में शामिल करने लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed