फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demonstration of traders regarding electricity and water crisis

Lalitpur News: बिजली-पानी के संकट को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2024 03:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of traders regarding electricity and water crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेयजल और विद्युत संकट से आम जनता व व्यापारी परेशान हैं, तो लापरवाह अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वह जुलूस के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि करीब दो माह से नगरों, कस्बों, ग्रामों में बिजली संकट चरम पर है। आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंकने और विभिन्न क्षेत्रों में 24 घंटे से लेकर एक सप्ताह तक बिजली न आने के कारण आम उपभोक्ताओं में शासन-प्रशासन के प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पेयजल संकट भी पूरे जिले में व्याप्त है। व्यापारियों ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करके बनाई गई सड़कों को उखाड़ दिए जाने पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

बिजली बिल सुधरवाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूले जाने और विद्युत थाना मीटर में अनावश्यक छेड़छाड़ करने या गड़बड़ी बताकर मुकद्दमा दर्ज कर संयोजन काटने की धमकी दी जा रही है। इस लूट-खसोट पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। ज्ञापन देते समय प्रदेश चेयरमैन महेंद्र मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, अनिल जैन, महेश जैन, पंकज जैन, नवीन जैन, लखन अग्रवाल, अशोक जैन, डाॅ प्रीतम सराफ, आलोक मयूर, अब्दुल रहमान, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed