{"_id":"63090e8089a4de54e47ec4f2","slug":"demand-for-compensation-by-conducting-survey-of-kharif-crop-lalitpur-news-jhs2274796193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ की फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली/डोंगरा खुर्द। तहसील क्षेत्र में बारिश से फसलें खराब होने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। भाजपा के जिला मंत्री भूप्रताप सिंह की अगुवाई में डोंगरा खुर्द के किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम डॉ.संतोष उपाध्याय को ज्ञापन देते हुए कहा कि लगातार बारिश से खरीफ की फसल उड़द, मूंग, तिली, सोयाबीन की फसलें खराब हो चुकी हैं।
नाराहट क्षेत्र दर्जनों गांव की अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को पहले रोगों ने चपेट में ले लिया। कई सालों से कुदरत की मार से किसान कर्ज में डूबता चला गया। कुछ खेतों में पानी भर जाने से फसलों में रोग लग गया। खेत में पानी भरा होने से उड़द, मूंग, पौधों की जडे़ गल गईं क्योंकि कई दिनों से धूप नहीं निकली। किसानों ने फसलों का सर्वे कराकर राहत राशि दिलाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजाराम तिवारी, मनोज दुबे, कमलेश कुशवाहा ग्राम प्रधान, भवानी सिंह, नरेंद्र कुमार, रामानंद कौशिक, रामनारायण तिवारी, दयाराम कुशवाहा, मनीराम तिवारी, नीरज दुबे, हरजू, घूमन, रामस्वरूप,जगन आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। इधर, देवेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग की । इस मौके पर राव विजय बहादुर सिंह, गुड्डू राजा, सुखदयाल कुशवाहा, शोभाराम अहिरवार, शंकर चौरसिया, कल्लू चौरसिया, महेश बढ़ेदा , रामदास अहिरवार, चीमन कुशवाहा, खेमचंद्र पटवारी, किशन अहिरवार, गुनदे अहिरवार , बाली सेन, सभासद मनोज चौरसिया, लटोरे प्रजापति, जानकी प्रसाद सहरिया आदि मौजूद रहे।
लगाकर बारिश के चलते फसलों के हुए नुकसान की जानकारी किसानों के माध्यम से हुई है। कृषि विभाग और राजस्व टीम के द्वारा फसलों का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिससे किसानों को राहत राशि मिल सके । - डॉ. संतोष उपाध्याय, एसडीएम पाली