फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Delhi Police took away the State General Secretary of Youth Congress with them.

Lalitpur News: युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव को अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस

Sun, 22 Feb 2026 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police took away the State General Secretary of Youth Congress with them.
एआई समिट में प्रदर्शन का आरोप , पुलिस लाइन में घंटों पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के आरोप में रविवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रितिक शुक्ला उर्फ मोंटी शुक्ला को दिल्ली पुलिस ने ललितपुर से हिरासत में ले लिया। पुलिस लाइन में घंटों पूछताछ के बाद उनको अपने साथ दिल्ली ले गई।
दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट में 20 फरवरी को यहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।जांच के दौरान सामने आया कि इस प्रदर्शन की रूपरेखा बनाने और समिट में प्रवेश के लिए कराए गए पंजीकरण में जनपद के युवा कांग्रेसी नेता एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रितिक शुक्ला उर्फ मोंटी शुक्ला का नाम भी शामिल है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम रविवार को ललितपुर पहुंची। टीम ने कोतवाली सदर में आमद दर्ज कराने के बाद नई बस्ती स्थित उनके आवास पर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। शाम करीब चार बजे दिल्ली पुलिस उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई। सूत्रों के अनुसार, एआई समिट स्थल तक पहुंचने के लिए जिन लोगों ने पंजीकरण कराया था, उनमें रितिक शुक्ला का नाम भी दर्ज है और उनके दिल्ली जाने की पुष्टि भी हुई है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि रितिक शुक्ला दिल्ली जरूर गए थे, लेकिन प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उनका दावा है कि वह रिश्तेदारी में होशंगाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे, जबकि प्रदर्शन 20 फरवरी को हुआ था। इसके समर्थन में टिकट और अन्य साक्ष्य होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पुलिस लाइन में जमे रहे कांग्रेसी नेता
जैसे ही कांग्रेस पदाधिकारियों को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली, वे पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंच गए। नेताओं ने उनकी रिहाई की मांग की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की गई है और उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई।

--------------------------
षड्यंत्र के तहत फंसाया गया
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने कहा कि 16 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया था, जिसमें रितिक शुक्ला भी गए थे। हालांकि, रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह वापस लौट आए थे। उनका दावा है कि 20 फरवरी को हुए प्रदर्शन में रितिक शुक्ला शामिल नहीं थे। आरोप लगाया कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। पार्टी इस कार्रवाई का विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed