{"_id":"66b5354ce88782d33308dbe4","slug":"deled-first-and-third-semester-examination-held-at-four-centers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119010-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चार केंद्रों पर हुई डीएलएड की प्रथम, तृतीय सेमस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चार केंद्रों पर हुई डीएलएड की प्रथम, तृतीय सेमस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
ललितपुर। डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। प्रथम और दूसरी पाली में 55-55 छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई।
डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से चार परीक्षा केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज और नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम पाली की सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की चेकिंग की गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 1457 के सापेक्ष 1402 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में 1458 के सापेक्ष 1403 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जीआईसी माताटीला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सचल दल भ्रमणशील रहा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रही। पहले दिन की सेमस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन हुई।
डीएलएड की प्रथम और तृतीय सेमस्टर की परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक और नकलविहीन तरीके से संपन्न हुई। सचल दल भ्रमणशील रहा। - ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी प्रचार्य डायट