फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Defects found at sub-centre, director reprimanded

Lalitpur News: उपकेंद्र पर मिलीं खामियां, निदेशक ने लगाई फटकार

Tue, 17 Sep 2024 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Defects found at sub-centre, director reprimanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के निदेशक अजय अग्रवाल ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। काफी कमियां मिलने और कम वसूली होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है।
उपकेंद्र के ऊपरी भाग में लगे मकड़ी के जाले और गंदगी को देख एसएचओ को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उपकेंद्र में एक्जास्ट पंखा, निकास पंखा और अलार्म चेक बॉक्स न लगे होने पर अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता से फोन पर वार्ता कर इनकी व्यवस्था तत्काल कराने के निर्देश दिए। उपकेंद्र के बाहर लगे एक ट्रांसफार्मर में लीकेज मिलने एवं कम वसूली आने पर तालबेहट और पूराकलां में तैनात अवर अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों अवर अभियंताओं से एक अप्रैल 22 से अब तक हुए नए संयोजन की पूरी वसूली सात दिन में कराने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं संविदा कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीओ रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

000-
उपभोक्ताओं की शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने अपनी समस्या निदेशक के समक्ष रखा। उन्होंने उपखंड अधिकारी को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। यहां के दिनेश श्रीवास्तव ने भारी भरकम बिल आने और कई बार शिकायत करने के बाद उसमें सुधार न होने की बात कही। डायरेक्टर ने पूरे प्रकरण को व्हाट्सएप पर भेजने के उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का तत्काल निराकरण कराएं, इसमें लेटलतीफी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
वसूली में दिलचस्पी न लेने पर संविदा कर्मियों को हटाया जाएगा : निदेशक ने कहा कि क्षेत्र में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों से वसूली कराई जाए और प्रतिदिन मकानों एवं प्रतिष्ठानों की कम से कम दो दर्जन केबलों को बाहर कराएं। इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

00
जो कर्मचारी या अधिकारी विभागीय मानकों के आधार पर काम नहीं करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - अजय अग्रवाल, निदेशक, विद्युत वितरण निगम, दक्षिणांचल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article