फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dedbody faound near railway track

बहन के घर जाने को निकले युवक का शव रेल पटरियों पर मिला

Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
dedbody faound near railway track
बहन के घर जाने को निकले युवक का शव रेल पटरियों पर मिला
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर चौकी के अंतर्गत रेलवे मालगोदाम के पास शुक्रवार को रेल लाइन पर ग्राम पाचौनी निवासी युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार युवक अपनी बहन के घर जाने की कहकर निकला था, लेकिन जब दूसरे दिन सुबह बहन से बात ह़ुई तो वह वहां नहीं पहुंचा था, जिस पर उसकी तलाश की गई, तो इस घटना की जानकारी हुई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाचौनी निवासी ओमप्रकाश (27) पुत्र हल्कू लोधी शुक्रवार की शाम को करीब छह बजे अपनी बड़ी बहन विमला के घर ग्राम ककरूआ जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह अपनी बहन के घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह जब उसकी बहन ने अपने मायके फोन लगाया तो परिजनों ने ओमप्रकाश के पहुंचने की बात पूछी, जिस पर बहन ने बताया कि वह यहां नहीं पहुंचा। तब परिजनों व बहन के ससुरालियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन खोजते हुए नेहरू नगर चौकी पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें शनिवार की सुबह रेल पटरियों पर मिले शव की फोटो दिखाई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त ओमप्रकाश के रूप में की गई। मृतक के जीजा विजय सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश अपनी डेढ़ एकड़ जमीन में खेती के साथ ही मजदूरी करता था और उसे कम सुनाई देता था। वह तीन भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed