फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Decision to make the organization strong and active in every village

Lalitpur News: संगठन को गांव-गांव तक सशक्त और सक्रिय बनाने का निर्णय

Wed, 15 Jul 2026 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Decision to make the organization strong and active in every village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



महरौनी। ब्राह्मण समाजोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में ब्राह्मण महामंडल की बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार एवं सक्रियता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
नगर के एक मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक की शुरुआत संस्थान के वार्षिक आय-व्यय विवरण के प्रस्तुतीकरण से हुई। निर्णय लिया गया कि महरौनी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिमाह संगठन की बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे संगठन को गांव-गांव तक सशक्त और सक्रिय बनाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की प्रत्येक बैठक में उपस्थिति अनिवार्य होगी। आगामी संगठनात्मक बैठक 9 अगस्त को ग्राम पंचायत पठा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


अंत में ग्राम चिगलौआ निवासी संगठन के पूर्व पदाधिकारी पं. राजाराम गोस्वामी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा की जिसमें दो मिनट का मौन रख दिवंगत की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्व.पं. राजाराम गोस्वामी से संबंधित एससी/एसटी प्रकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर 17 जुलाई को संगठन द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संरक्षक पं. लालाराम बाजपेई, श्रीप्रकाश दीक्षित, संगठन अध्यक्ष पं.रामविलास कटारे, जगदीश पंडा, पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, रामेश्वर प्रसाद रिछारिया, शिव प्रसाद पुरोहित, नाथूराम दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे। संचालन श्रीप्रकाश दीक्षित ने और आभार युवा अध्यक्ष अजय पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed