{"_id":"678d4eac2002f2c32103c04b","slug":"death-of-old-fisherman-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-127971-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध मछुआरे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध मछुआरे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सजनाम बांध में मछली पकड़ने आए बिहार के समस्तीपुर निवासी वृद्ध मछुआरे की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। साथियों ने बांध से लौटते समय गिरने से मौत होने की बात कही।
बिहार के समस्तीपुर अंतर्गत थाना शाहपुर पटोली के ग्राम सिरदिलपुर निवासी शंकर साहनी (78) अपने साथियों के साथ 15 दिन पहले मछली पकड़ने थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत सजनाम बांध पर आया था। वह मत्स्य आखेट का ठेका लिए ठेकेदार के यहां अपने साथियों के साथ काम करता था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे वह शौच क्रिया के लिए बांध पर गया था। लौटते समय रास्ते में वह गिर गया। उसके साथी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।