फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of villager found in suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में मिला ग्रामीण का शव

Fri, 14 Feb 2025 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found in suspicious circumstances
ललितपुर। घर से निकले ग्रामीण का शव दूसरे दिन संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। परिजन ने गांव के एक व्यक्ति पर घर से उसे ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम करमई निवासी लटकू (50) पुत्र गोकल बुधवार शाम को ग्राम डुलावन के पास एक ग्रामीण के खेत में मृतावस्था में मिला। मृतक के भाई हरीराम के मुताबिक मंगलवार की सुबह लटकू घर से निकल गया था, लेकिन वापस नहीं आया। बुधवार की शाम को ग्राम डुलावन के प्रधान ने सूचना देकर बताया था कि लटकू खेत में मृतावस्था में पड़ा है। जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंच गए थे।

भाई हरीराम ने गांव के एक व्यक्ति पर घर से उसे ले जाने का आरोप लगाया है। मृतक चार भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। थाना बार प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed