{"_id":"66873bbb95b3147c800f6bf5","slug":"dead-body-of-tribal-youth-found-hanging-outside-the-house-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-117208-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर के बाहर फंदे पर लटका मिला आदिवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर के बाहर फंदे पर लटका मिला आदिवासी युवक का शव
विज्ञापन
पिता ने कहा-शराब के नशे में की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/सिंदवाहा। घर के बाहर छत से निकले लोहे के सरिया पर बिजली की डोरी के फंदे पर आदिवासी युवक का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने शराब के नशे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की बात कही है।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी ओमप्रकाश (22) पुत्र पहाड़ सहरिया का शव बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के बाहर छत से बाहर निकले लोहे के सरिया पर बिजली की डोरी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पिता पहाड़ सिंह के मुताबिक ओमप्रकाश शराब पीने का आदी था। बुधवार की रात को वह नशे में घर आया था। कमरे में जाकर सो गया था। अन्य परिजन भी सो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो बाहर ओमप्रकाश फंदे पर मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने शराब के नशे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की बात कही है। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था और उसके दो पुत्र हैं।