फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a villager found hanging from a rope on a tree in the cattle shed.

Lalitpur News: मवेशियों के बाड़े में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a villager found hanging from a rope on a tree in the cattle shed.
परिजनों ने कहा शराब पीने का था आदी, आत्महत्या का कारण बताया अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मवेशियों के बाड़े में ग्रामीण का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही और शराब पीने का आदी बताया।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी सुरेश (47) पुत्र जूजे कुशवाहा का शव बुधवार की सुबह अपने मवेशियों वाले बाड़े में बेरी के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सुरेश शराब पीने का आदी था। वह घर पर खाना खाने के बाद रात को वह मवेशियों के बाड़े में स्थित टपरे में सोने चला जाता था। मंगलवार को दिनभर सुरेश होली के फगवारों के साथ गांव में फागगीत गाता देखा गया था। रात को वह घर नहीं आया। बुधवार की सुबह सुरेश की पत्नी लाड़कुंवर शौचक्रिया और मवेशियों की गोशली करने के लिए बाड़े की ओर गई तो यहां बेरी के पेड़ पर सुरेश रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। शोर व चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसके चार पुत्री व एक पुत्र है। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed