फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body found in summera talab

सुम्मेरा तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
dead body found in summera talab
सुमेरा तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने पर जांच करती पुलिस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब में बुधवार की सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। जानकारी पर बंधा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला तालाबपुरा स्थित सुम्मेरा तालाब पर सुबह कुुछ लोग टहलने के लिए गए तो उन्हें बदबू आई। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो तालाब के बीचों बीच एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी अजय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। लेकिन, शव दो से तीन दिन पुराना होने के कारण उसका शरीर फूल चुका था। साथ ही शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 30 से 32 वर्ष के मध्य होगी। बाएं हाथ पर ऊपर की ओर राजेेश व उसके नीचे शारदा लिखा हुआ है। जबकि, दाहिने हाथ में अंगूठे के ऊपर अंग्रेजी में आरआईयू लिखा है। युवक मात्र चड्ढा पहने हुए था। फिलहाल, पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी हुई है। जिसके चलते पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा लिया है।
विज्ञापन

------------------
सुबह जानकारी मिली थी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मृत्यु कैसे हुई। - अजय, चौकी प्रभारी, गोविंद सागर बांध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed