फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DC MNREGA did a block wise review regarding the progress of MNREGA works, six points of progress were found to be poor.

Lalitpur News: मनरेगा कार्यों की प्रगति को लेकर डीसी मनरेगा ने की ब्लॉकवार समीक्षा, छह बिंदुओं की प्रगति मिली खराब

Wed, 18 Oct 2023 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
DC MNREGA did a block wise review regarding the progress of MNREGA works, six points of progress were found to be poor.
खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर सुधार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद की ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को डीसी मनरेगा ने ब्लॉकवार समीक्षा की। जिसमें करीब आधा दर्जन कार्यों की प्रगति काफी खराब पाई गई। इसको लेकर डीसी मनरेगा ने सभी खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी कर प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर वर्ग के लोगों का पलायन रोकने और गांव में ही रोजगार देने लिए मनरेगा योजना संचालित की जा रही है। लेकिन जनपद में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को शासन की मंशानुसार काम उपलब्ध नहीं कराया जा पा रहा है। जिस कारण से प्रदेश में जनपद की रैंक ठीक स्थिति में नहीं है। इसके साथ मनरेगा में अन्य बिंदुओं को लेकर भी स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। इसको लेकर मंगलवार को डीसी मनरेगा रवींद्रवीर ने जनपद की ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा कार्यों की प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की। समीक्षा में आधार प्रमाणीकरण, नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम की प्रगति, वर्ष 2017-18 से 2022-23 तक के लंबित रिजेक्शन, एरिया ऑफिसर एप की प्रगति, बिना आधार के कार्यरत जॉब कार्डधारक श्रमिक विवरण, अपूर्ण कार्य की प्रगति खराब पाई गई। इसको लेकर डीसी मनरेगा ने सभी खंड विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी को पत्र जारी कर प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ सुधार न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed