फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Day-care cancer center to open at medical college; patients to receive treatment within the district itself.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा डे-केयर कैंसर सेंटर, मरीजों को जिले में ही मिलेगा उपचार

Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Day-care cancer center to open at medical college; patients to receive treatment within the district itself.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कैंसर रोगियों को उपचार के लिए अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यहां मरीजों को जांच, सामान्य उपचार, फॉलोअप, दर्द प्रबंधन और परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जिले के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, ग्वालियर, कानपुर और लखनऊ समेत अन्य महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की खराब आदतों के कारण कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में हर माह तीन से चार महिलाओं में गर्भाशय कैंसर की पुष्टि होती है। अन्य प्रकार के कैंसर की जांच और उपचार की समुचित सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की हानि होती है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में डे-केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। पुराने भवन की दूसरी मंजिल पर छह बेड का विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है। सेंटर को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके संचालन के लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सेंटर में मरीजों की जांच, सामान्य उपचार और नियमित फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध होगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को छोटी-छोटी चिकित्सकीय सलाह, दवा या फॉलोअप के लिए बार-बार बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे उपचार की प्रक्रिया आसान होगी और मरीजों व उनके परिजनों की परेशानियां भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विशेषज्ञों से व्हाट्सएप के जरिये मिलेगा परामर्श
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने बताया कि डे-केयर कैंसर सेंटर का संचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कानपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों की स्थिति और रिपोर्ट विशेषज्ञों को भेजी जाएगी, जिनके परामर्श के आधार पर उपचार किया जाएगा।
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed