{"_id":"66198f6f7cbb29e831005326","slug":"daughter-increased-the-honor-of-the-district-will-go-to-japan-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113169-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, जाएंगी जापान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, जाएंगी जापान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा का चयन जापान साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत जापान जाने के लिए हुआ है। पासपोर्ट सहित अन्य कागजात तैयार किए जा रहे हैं। छात्रा कस्बा महरौनी स्थित जीजीआईसी में अध्ययनरत है और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है।
तहसील महरौनी के देवरान निवासी रश्मि स्कूल में मेधावी छात्रा के रूप में जानी जाती हैं। अब रश्मि का चयन युवाओं के मध्य ज्ञान का आदान प्रदान करने के उद्देश्य से जापान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है। रश्मि जिले की एक मात्र प्रतिभागी हैं, जिनको यह सुनहरा अवसर मिला है। जापान जाने के लिए रश्मि सहित विद्यालय के स्टाफ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्यालय का नाम रोशन करने पर शिक्षक व अन्य स्टाफ सहित छात्राएं काफी खुश हैं। महरौनी सहित रश्मि के परिजन और गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रश्मि ने गौरवान्वित होने का अवसर दिया : शीलम
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महरौनी की प्रधानाचार्या शीलम अपनी छात्रा रश्मि की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि रश्मि ने विद्यालय सहित गांव और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। अब रश्मि जापान पहुंचकर ज्ञान का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
पिता साधारण किसान, लेकिन बेटी को बनाना चाहते अफसर
रश्मि के पिता रामसहाय साधारण किसान हैं, जबकि मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। करीब ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर रामसहाय अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रश्मि का एक बड़ा भाई दीनू है, जोकि आईटीआई करने के बाद 12वीं में पढ़ रहा है। पुत्र-पुत्री को पढ़ाकर अफसर बनाने के लिए रामसहाय काफी मेहनत करता है। उसकी इच्छा है कि उसकी बेटी आगे चलकर अफसर बने।
-- -- --
जीजीआईसी महरौनी में कक्षा 12वीं की छात्रा रश्मि का चयन जापान साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम के तहत हुआ है। छात्रा जल्द ही जापान जाएगी। पासपोर्ट सहित अन्य कागजात तैयार किए जा रहे हैं।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक