फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dairies will be out of city

शहर से बाहर होंगी दूध डेयरी

Sun, 21 Jul 2019 06:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
dairies will be out of city
शहर से बाहर होंगी दूध डेयरी
विज्ञापन

ललितपुर। अब शहर के अंदर दूध डेयरी और पशुपालन नहीं हो सकेगा। दूध डेयरी व सुअर पालन से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसे ध्यान में रखकर नगर पालिका ने डेयरी संचालकों और पशुपालकों को शहर के बाहर डेयरी संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
शहर में रहने वाले तमाम लोगों ने दूध और मांस का व्यापार करने के उद्देश्य से बीच बस्ती में जगह-जगह दूध डेयरी व सुअर पालन कर रखा है। इससे गंदगी और विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही हैं। डेयरी संचालकों और पशुपालकों ने खाली मैदान व प्लॉटों को गोबर का डंप बना दिया है। यही नहीं, तमाम पशुपालक सुबह होते ही अपने जानवरों को खुला छोड़ देते हैं। इससे जानवर गलियों से घूमते हुए मुख्य सड़कों पर पहुंच जाते हैं, जिससे यातायात में व्यवधान उत्पन्न होता है। प्रशासन आवारा पशुओं के विचरण पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठा रहा है। गांव-गांव में गोवंश आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका ने भी कान्हा पशु आश्रय स्थल ग्राम दैलवारा में संचालित कर रखा है। लेकिन, इसके बाद भी शहर की सड़कों से आवारा जानवर पूरी तरह गायब नहीं हो सके हैं। वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियों को पनपने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोगों का मानना है कि जब तक डेयरी और सुअर शहर में रहेंगे, तब तक शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना चुनौतीपूर्ण काम है। विभागीय कर्मी भी इस बात से सहमत दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्र ने डेयरी संचालक और सुअर पालकों के साथ बैठककर आवारा पशुओं के विचरण एवं साफ-सफाई की समस्या पर विचार-विमर्श किया। डेयरी संचालक व सुअर पालकों को जानवर खुले में नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई। साथ ही कहा गया कि वह डेयरी संचालन व पशुपालन शहर के बाहर करें, जिससे शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में हो रहा दूध डेयरी का संचालन
शहर के मोहल्ला पुरानी बजरिया, जुगपुरा, नेहरू नगर, आजादपुरा, नई बस्ती, गांधीनगर, लेड़ियापुरा, करीम नगर, तालाबपुरा, डोड़ाघाट, लक्ष्मीपुरा, नदीपुरा, गोविंदनगर,चौकाबाग, घुसयाना, पिसनारी, तालाब का बंध, तुवन टीला, अजीतापुरा, रामनगर, खिरकापुरा, बड़ापुरा, विदुआ कालोनी, तलैयापुरा मुहल्लों में दूध डेयरी का संचालन होता है। जेल चौराहा के आसपास, लेड़ियापुरा, नेहरू नगर, तालाबपुरा क्षेत्र में सुअर पालन किया जाता है। नगर पालिका द्वारा इनकी सूची तैयार की जा रही है, जिससे कि इन्हें नोटिस देने की कार्रवाई हो सके।

डेयरी संचालक और सुअर पालकों को जानवर खुला नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया कि डेयरी का संचालन शहर के बाहर करें। संचालकों ने इसके लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed