{"_id":"64adb3e0c90aec37c4075dd6","slug":"cvo-in-charge-found-guilty-of-taking-bribe-in-investigation-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-728-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जांच में रिश्वत लेने के दोषी पाए गए प्रभारी सीवीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जांच में रिश्वत लेने के दोषी पाए गए प्रभारी सीवीओ
Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोआश्रय स्थलों में भूसा टेंडर की धनराशि बढाए जाने को लेकर रिश्वत लेने का लगा था आरोप
एएसपी ने कहा-वीडियो को जांच के लिए भेजा गया फॉरेंसिक प्रयोगशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भूसा टेंडर की धनराशि बढ़ाए जाने के नाम पर प्रभारी सीवीओ के रिश्वत लेने के वायरल वीडियो की जांच एएसपी अनिल कुमार को सौंपी गई थी। जांच में प्रभारी सीवीओ रहे एसके पांडेय रिश्वत लेने के दोषी पाए गए हैं। अब वीडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है। यहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।
बता दें कि तीन जून को प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी का रुपये लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन पर गोआश्रय स्थलों में भूसा टेंडर की धनराशि बढाए जाने को लेकर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। वीडियो के वायरल होने के बाद जिलाधिकारी आलोक सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की बात कही थी।
पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को सौंपी थी। उन्होंने मामले की जांच शुरू की। इसमें उन्होंने प्रभारी सीवीओ सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज कर पत्रावलियों की जांच की। एएसपी की जांच में प्रभारी सीवीओ एसके पांडेय रिश्वत लेने के दोषी पाए गए है और अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
जांच पूरी होने से पहले ही गैर जनपद हो गया स्थानांतरण
रिश्वत कांड का वीडियो वायरल होने के बाद प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके पांडेय का तबादला जनपद से सोनभद्र के लिए शासन स्तर से हो गया था। जबकि उनके ऊपर प्रशासनिक जांच के अलावा विभागीय जांच भी प्रस्तावित थी। हालांकि विभागीय जांच में भी उन्हें रिश्वत कांड का दोषी पाया गया था।
प्रभारी सीवीओ एसके पांडेय के रिश्वत लेने के वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। जांच में वह रिश्वत लेने के दोषी पाए गए है। वीडियो फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
-अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक