{"_id":"6484bd018876538f5507369b","slug":"cvo-bribery-scandal-police-is-connecting-every-link-investigation-will-be-completed-soon-lalitpur-news-c-11-1-113181-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवीओ रिश्वत कांड : पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी, जल्द पूर्ण होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवीओ रिश्वत कांड : पुलिस जोड़ रही कड़ी से कड़ी, जल्द पूर्ण होगी जांच
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर एएसपी कर रहे वीडियो कांड की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रभारी सीवीओ रहे एसके पांडे का लाखों रुपये रिश्वत लेने के वायरल हुए वीडियो की जांच पुलिस के द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस वीडियो कांड की छानबीन करते हुए कड़ी से कड़ी को जोड़ा जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की जांच आख्या में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा यह भी है कि कुछ दिन पूर्व प्रभारी सीवीओ रहे एसके पांडेय के बयान व पूछताछ हो चुकी है।
जनपद में तीन जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके पांडेय एक कमरे में भूसा टेंडर की धनराशि को बढ़वाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई थी। जिलाधिकारी ने आनन फानन में पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेजकर वायरल वीडियो की जांच कराने की बात कही थी। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई। पांच से छह दिनों में पुलिस वीडियो में की जा रही बातचीत, स्थान सहित अन्य बिंदुओं की गहनता से जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार अब पुलिस नोटिस देकर कुछ लोगों को पूछताछ करने को बुलाने की तैयारी कर रही है।