फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crystal found in Bhuchera and Bastguwan village of Talbehat

Lalitpur News: तालबेहट के भुचेरा और बस्तगुवां गांव में मिला स्फटिक

Fri, 02 Jun 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Crystal found in Bhuchera and Bastguwan village of Talbehat
ग्राम सभा की जमीन पर मिली पहाड़ी, पत्थर की गुणवत्ता अच्छी मानी जा रही
विज्ञापन

शासन को भेजी गई रिपोर्ट, जल्द शुरु हो सकता है खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील तालबेहट में स्फटिक की खदान पाई गई है। यहां के भुचेरा और बस्तगुवां गांव में स्फटिक के पत्थर मिले हैं। हाल ही में खनिज विभाग को एक पहाड़ी भी मिली है। जल्द ही इसका खनन शुरु हो सकता है।
तहसील तालबेहट के बार परिक्षेत्र में स्फटिक अधिक मात्रा में है। लेकिन, पत्थरों की अधिकांश चट्टानें वन विभाग में होने के कारण वहां पर खनन की अनुमति आसानी से नहीं मिलती है, यही कारण है कि बेशकीमती पत्थर होने के बाद भी जनपद में इसका खनन नहीं हो पा रहा है। इस पत्थर का प्रयोग कांच व घड़ी में किया जाता है।
विज्ञापन

उधर, कुछ समय पूर्व शासन से जनपद में बंद व आवंटित न होने वाली खदानों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें बार क्षेत्र में स्फटिक की खदानों की सूची भेजी गई थी। हाल ही में इस क्षेत्र में एक ऐसी पहाड़ी खनिज विभाग को मिली है, जो ग्राम पंचायत की जमीन पर दर्ज है, साथ ही उसमें स्थित स्फटिक की गुणवत्ता भी अच्छी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, इसे लेकर जल्द ही खनन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

बार के भुचेरा व बस्तगुवां क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता का स्फटिक मिला है। यहां पर जिस भूमि में यह पत्थर है, वह ग्राम सभा में दर्ज है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन के निर्देश प्राप्त होने के बाद ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
-शशांक शर्मा, जिला खान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed