फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crpf jawan suiside case, second wife come

सीआरपीएफ जवान की दूसरी पत्नी आ्रई सामने, भाई पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crpf jawan suiside case, second wife come
दूसरी पत्नी आई सामने, परिजनों पर लगाया पति के उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में शुक्रवार की रात फांसी के फंदे पर लटके मिले सीआरपीएफ जवान की मौत के मामले में मृतक की दूसरी पत्नी सामने आ गई। झांसी के चिरगांव निवासी इस महिला ने दूसरी शादी को लेकर मृतक के परिजनों पर उसके पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, शनिवार को पुलिस ने मृतक का उसका पोस्टमार्टम कराया तो मौके पर पहुंची महिला पति का मुंह दिखाने की जिद करती रही लेकिन शव खराब होने के चलते उसे शव नहीं दिखाया गया। मृतक के परिजन शव लेकर भिंड चले गए। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर नहीं दी गई है।
मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना फूप के ग्राम भीमपुरा निवासी अरविंद सिंह राठौर पुत्र जगदीश प्रसाद राठौर 13 जुलाई (मंगलवार) को ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास देवगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में ठहरने आया था, इसके बाद वह दो दिन होटल के कमरे से बाहर नहीं निकला तो शुक्रवार की रात में होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल संचालक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने दरवाजे तोड़कर देखा तो अरविंद का शव कमरे के अंदर शौचालय में रस्सी के फंदे पर लटक रहा था। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने झांसी के चिरगांव निवासी महिला लक्ष्मी भास्कर के नाम का जिक्र किया था, पत्र में लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार वह खुद है। उसकी मौत के जिम्मेदार न तो उसके घर वाले हैं और न ही लक्ष्मी भास्कर है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। सुसाइड नोट में जिस लक्ष्मी भास्कर का जिक्र किया गया है, वो लक्ष्मी शनिवार को खुद ललितपुर कोतवाली व पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई और उसने खुद को सीआरपीएफ जवान मृतक अरविंद सिंह राठौर की दूसरी पत्नी होने का दावा किया और यह आरोप लगाया कि जब से अरविंद के घरवालों को उसकी दूसरी शादी की बात पता चली है, तब से घरवाले अरविंद को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले की थी दूसरी शादी, नौ माह का एक बेटा भी है
लक्ष्मी भास्कर ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले अरविंद सिंह राठौर के साथ हुई थी और उसका एक नौ माह का बेटा भी है। कुछ दिन पहले ही उसके पति ने अपनी पहली शादी और बच्चों के बारे में बताया था। पति ने अपने खिलाफ जान से मारने के प्रयास के मामले का एक मुकदमा भी चलने का जिक्र किया था। उसकी दूसरी शादी की बात अरविंद के घर वालों को पता चलने पर वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी अपने पति से 13 जुलाई को मोबाइल पर बात हुई थी। तब उसने बताया कि वह ड्यूटी पर जा रहा है, लेकिन उसके बाद से लगातार मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को उसे कोतवाली पुलिस से फोन पर अरविंद की मौत की जानकारी हुई।
पति के फंड और नौकरी में हिस्सेदारी मांगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
लक्ष्मी भास्कर ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी नौकरी उनके भाई को दी जाए एवं फंड का पैसा उसकी पत्नी और उसके बच्चे को दिया जाए। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पति ने दबाव में आकर यह कदम उठाया है। उसे उसकी पूर्व शादी व बच्चों की जानकारी नहीं है। ऐसे में उसे व उसके पुत्र अभिनव को उसके पति के फंड व नौकरी में हिस्सेदारी दिलाई जाए और उसकी पति की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सामान्य था अरविंद, घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था
ललितपुर। मृतक के ससुर (पहली पत्नी के पिता) जिला भिंड के थाना ऊमरी के अंतर्गत ग्राम वीसलपुर निवासी रामशरण राठौर ने बताया कि उसका दामाद छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में नौकरी करता था। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। वह 10 जुलाई को घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। उसने बताया कि अरविंद सिंह राठौर को कोई दिक्कत नहीं थी और वह सामान्य था। उसने यह कदम किस वजह से उठाया उसे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed