{"_id":"65c7d0061f1a9ab0b60b8834","slug":"crops-are-drying-up-due-to-lack-of-water-reaching-the-tail-farmers-worried-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-110150-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: टेल तक पानी न पहुंचने से सूख रहीं फसलें, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: टेल तक पानी न पहुंचने से सूख रहीं फसलें, किसान परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बार (ललितपुर)। गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर का पानी कम मात्रा में चलने और बीच के माइनर को नियमानुसार नहीं चलाने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंचने से चार गांवों की फसलें सूखने की कगार पर हैं, इससे किसान परेशान हैं।
ग्राम वस्त्रावन, ठाठखेरा, टूडासर व टोड़ी के किसानों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बड़ी नहर का पानी माइनर के टेल तक नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में फसलें सूखने के कारण किसान कर्ज में फंसकर रह जाएंगे। अधिकांश किसान साहूकारों या किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लेकर खेती कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से टेल तक पानी पहुंचाने की गुहार लगाई। इस संबंध में किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन पर पवन पस्तोर, तुलसीराम यादव, संजीव करण सिंह यादव, छोटेलाल, सोनू, दीपू साहू, दुर्ग सिंह, सुरेंद्र पस्तोर, रितिक पस्तोर, राघव आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।