{"_id":"602d69bb8ebc3ee93a18a343","slug":"crop-damage-by-rain-lalitpur-news-jhs1888121158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में गिर गईं गेंहू व चना की फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में गिर गईं गेंहू व चना की फसलें
विज्ञापन
खेतों में पड़ी मटर की फसल काटतीं महिलाएं
- फोटो : LALITPUR
महरौनी/ललितपुर। तहसील क्षेत्र में गत दिवस तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से दलहनी फसलों को नुकसान हो गया है। जहां चना की फसल गिर गई तो मटर की पकी हुई फसल खराब हो गई है। गेहूं की बालियां खेतों में गिर गया है। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
मंगलवार को छाए बादल शाम को तेज हवाओं के साथ बरस पड़े। लगातार हुई झमाझम बारिश ने फसलों को प्रभावित कर दिया है। जबकि इस बार फसल ठीक थी, किसान अच्छी पैदावार की आस लगाए बैठे थे। हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। मटर व चना की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है। मटर की पकी हुई फसल की कटाई चल रही थी, लेकिन अब बारिश से फलियां व दाना फूल गए हैं। अब धूप निकलने पर फली सूखने पर दाना गिर जाएगा। वहीं, गेहूं व चना की फसल भी पूरी तरह से जमीन में गिर गई है।
-------
बारिश ने दलहनी फसलों को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। फसल पूरी जमीन में गिर गई है।
- सतेंद्र सिंह
--------
फसलों के नुकसान की जांच कराई जाए। जांच के बाद बीमा क्लेम व राहत राशि का भुगतान किया जाए।
- मुकेश