ललितपुर। भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसानों ने चंद्रशेखर पंथ के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जामनी बांध से निकलने वाली नहर से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के गांवों में सिंचाई होती है। वर्तमान में गेहूं की फसल में पानी की आवश्यकता है, लेकिन नहर में पानी नहीं आने से फसल सूखने की स्थिति में आ गई है। ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में रोजगार की कमी है, इसलिए अधिकतर लोग खेती पर आश्रित हैं। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर उचित समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा जर्जर हो चुके सरकारी भवनों की सूची बनवाने और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर राघवेंद्र पटैरिया, शिवा तोमर, पीयूष शुक्ला, दिग्विजय सिंह, केशवेद्र, महेंद्र, मोना तिवारी ,नत्थू रावत आदि लोग उपस्थित रहे।