फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Two farmers death

दो और किसानों की मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:56 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 27 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two farmers death
दो और किसानों की मौत - फोटो : demo
ललितपुर। बुंदेलखंड में सूखे से हताश किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी दो किसानों की मौत हो गई, जिनमें एक किसान गांव खिरिया छतारा निवासी रघुवर कुशवाहा की बेटी की बृहस्पतिवार को बारात आनी है। दूसरे किसान कमलसिंह की मौत गांव तेरा में हुई है। परिजनों के मुताबिक दोनों की मौत सूखे से फसल की बर्बादी और कर्ज के बोझ की वजह से हुई है।  
विज्ञापन

 बानपुर थाना के ग्राम खिरिया छतारा में सोमवार की शाम किसान रघुवर कुशवाहा बैलगाड़ी लेकर खेत से भूसा लाने की बात कहकर निकला था। रात करीब बारह बजे तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की और खेत पर जाकर देखा, तो वहां रघुवर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन की शादी थी। सभी लोग तैयारियों में लगे थे। इस वर्ष सूखे के कारण पैदावार बहुत कम हुई है, जिसको लेकर उसके पिता बहुत चिंता में थे। चार एकड़ खेत में केवल 20 क्विंटल गेहूं ही पैदा हुआ था। उसके पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड से 1.69 लाख रुपये व साहूकार से 80 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। वह बेटी की शादी को लेकर व्यवस्था करने में व्यस्त थे। शादी के लिए भी कई लोगों से कर्ज मांगा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बानपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम तेरा में किसान कमल सिंह मंगलवार की सुबह करीब चार बजे अपने परिजनों के साथ खेत पर महुआ बीन रहा था। इसी दौरान उसे सीने में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था। वह अपनी डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed