फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The police department of nine new trains gift

पुलिस विभाग को नौ नई गाड़ियों की सौगात

Thu, 02 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 02 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए गत दिवस मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से 1,056 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जनपदों की ओर रवाना किया था। बुधवार को लखनऊ से दो बोलेरो और सात नई महिंद्रा जीप लेकर ड्राइवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने गाड़ियों का निरीक्षण करने के बाद टेस्ट ड्राइव किया, साथ ही हूटर, माइक आदि की जांच की। इसके बाद गाड़ियों को थाना नाराहट, महरौनी, जखौरा, जाखलौन, मड़ावरा, गिरार और तालबेहट को आवंटित कर दिया। वहीं, उन थानों में पूर्व से उपलब्ध वाहनों को आवश्यकतानुसार चौकियों में समायोजित करने के निर्देश दिए। नई गाड़ियां मिलने से थानेदारों को खटारा गाड़ियों से मुक्ति मिलेगी, साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण में भी सहायता प्राप्त होगी। इस मौके पर एसपी पेशकार आरसी दीक्षित, एसपी पीआरओ विजय सिंह, हेड पेशी सूर्यबली सिंह आदि पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed