फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student ka sv band me mila

छात्र का शव बांध में उतराता मिला

Sun, 22 Apr 2018 01:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 22 Apr 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
student ka sv band me mila
police, lalitpur news - फोटो : demo
दो दिनों से लापता चल रहे दसवीं कक्षा के छात्र मुहल्ला शांतिनगर निवासी अभय पटेल (15) का शव शनिवार को गोविंद सागर बांध में उतराता मिला है। मृतक छात्र के परिजनों ने अभी किसी तरह को कोई आरोप नहीं लगाए हैं, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभय बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से कोचिंग का बोलकर घर से निकना था, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने कोचिंग व उसके दोस्तों से जानकारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए बृहस्पतिवार की ही देर रात अभय की स्कूटी गोविंद सागर बांध पर सलूज के पास खड़ी हुई मिली थी और स्कूटी पर उसका कोचिंग का भी बैग रखा था। इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस जब जांच के लिए गोविंद सागर बांध पहुंची तो छात्र की चप्पल पानी में उतराती हुई मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छात्र के बांध में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों को बुलाया, गोताखोरों ने बांध में छात्र की काफी खोजबीन की लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। शनिवार की दोपहर बांध पर मौजूद कुछ लोगों ने एक शव बांध में ही उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, शव अभय का निकला। मृतक के परिजनों ने फिलहाल इस मामले में किसी तरह के आरोप नहीं लगाए है और न ही अभी तक कोतवाली पुलिस को कोई शिकायती पत्र सौंपा है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा है था, जिसका एक माह से भोपाल में उपचार भी चल रहा था। वहीं पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या की मान रही है। बांध पर व्यवस्थित तरीके से खड़ी उसकी स्कूटी और उसपर रखा बैग भी आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed