{"_id":"46a3ea3eeaf5f16f4348f402dc4d0e71","slug":"sewer-drains-and-pavements-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले, नालियों व फुटपाथ पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले, नालियों व फुटपाथ पर कब्जा
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत नजूल भूमि पर मिलीभगत से कब्जा होता चला जा रहा है। यहां लोगों ने अतिक्रमण करके टीनशेड डाल दिए हैं। कई तो दुकान बनाने की फिराक में हैं। स्थिति यह है कि गांधी नगर की गली में तो चार साल से कब्जा चला आ रहा है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत मुहल्लों की संकरी गलियों में कब्जा हो रहा है। वार्ड नंबर दो गांधी नगर के अंतर्गत लिटिल फ्लावर स्कूल के बगल में कुछ लोगों ने सार्वजनिक गली पर कब्जा कर लिया है। इस गली से लोग स्कूल से राधाकृष्ण मंदिर की ओर जाते थे। स्कूली बच्चों के साथ मुहल्लेवासियों के लिए यह गली महत्वपूर्ण थी।
वह वर्षों से इस गली से आवागमन करते चले आ रहे थे, लेकिन अब यह रास्ता बंद हो गया है। सुनियोजित तरीके से पहले अतिक्रमणकारियों ने भवन निर्माण का मटेरियल डाला और फिर गली बंद कर दी। इसके बाद टीन शेड लगाकर दो भवन स्वामियों ने कब्जा कर लिया। अब अतिक्रमणकारी इसमें दुकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मुहल्लेवासियों की मानें तो इसकी शिकायत की गई, लेकिन नगर पालिका ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसके अलावा आजादपुरा वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत पानी की टंकी के पास नाली पर कब्जा कर लिया गया है। सरस्वती शिशु मंदिर के पास मौजूद नाले का भी यही हाल है। इसके आगे बरगद के पेड़ से आगे एक स्कूल संचालक ने नाले पर ही निर्माण कर लिया है। मुहल्ला महावीरपुरा व चौबयाना में सड़क पर छज्जे निकालने का काम जारी है। यह मार्ग विभिन्न शोभायात्राओं व जुलूसों का मार्ग है। इस पर छज्जे निकलने से परेशानी होना तय है।
नहीं सुनते अतिक्रमणकारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा विगत दिनों गांधीनगर में हुए कब्जा को देखने पहुंचे। उन्होंने कब्जा हटाने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया है। यही हाल जूता- चप्पल वाली गली में नाली पर बनी दुकान का है, इस पर भी कब्जा जारी है।