फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape case rajistered against two brothers

दो सगे भाईयों पर बलात्कार का मामला दर्ज

Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली पुलिस ने एक लड़की का अपहरण, बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की छात्रा का कुछ लोग कुछ दिन पहले उस समय अपहरण कर ले गए थे, जब वह कस्बे में कोचिंग पढ़ने आई थी।
विज्ञापन



इसके बाद छात्रा की मां की शिकायत पर एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों पर छात्रा को बहला फुसला कर उसका अपहरण करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के विवेचक उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुखविर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली अंतर्गत ग्राम कडे़सरी निवासी जयपाल सिंह के मकान पर छापा मार कर भगाई गई छात्रा एवं उसको भगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



 बाद में छात्रा के बयान के बाद दोनों पर अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के नाम उदल सिंह और भगतराजा उर्फ पप्पू पुत्रगण जयपाल सिंह निवासी ग्राम कडे़सरी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed