{"_id":"594820924f1c1bbe428b46e9","slug":"people-have-been-put-on-death-due-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत होने पर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से मौत होने पर लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
current
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहे पर रविवार की शाम अंडरग्राउंड केबल बस्ट होने से जमीन में करंट आने चाय बेचने वाले की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इलाइट चौराहे पर जाम लगाकर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
गौरतलब है कि रविवार की शाम पांच बजे बरसात शुरू होते ही इलाइट चौराहे पर ट्रांसफार्मर से रिलायंस के टॉवर तक निकली अंडरग्राउंड केबल बस्ट हो गई थी। इससे जमीन पर हाईटेंशन करंट फैल गया। चाय की दुकान लगाने वाला श्रीराम राठौर पुत्र रामदीन इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजनों ने इलाइट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि बिजली विभाग के दोषी कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी भरत कुमार पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन डीएम को मौके पर बुलाने और लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़ेे रहे।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इससे पूर्व परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बिजली विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि विद्युत विभाग द्वारा रिलायंस टावर के लिए डाली गई अंडरग्राउंड केबल बस्ट हो जाने से यह हादसा हुआ है और इस लापरवाही के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।