फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not satisfied with the action of anti-graft mafia commissioner

एंटी भू माफिया की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं कमिश्नर

Tue, 15 Aug 2017 12:55 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 15 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
 Not satisfied with the action of anti-graft mafia commissioner
truck lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मण्डलायुक्त ने आदेश जारी कर ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे की, शासकीय भूमि-संपत्ति पर अवैध कब्जों की तथा चिह्नित भू-माफियों की सूचना मांगी गई थी। शासन को उक्त प्रारूपों पर राजस्व परिषद द्वारा 30 जून तक उपलब्ध कराई गई सूचना की शासन स्तर पर समीक्षा की गई, इसमें यह पाया गया कि ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे के चिह्नीकरण कार्य में ललितपुर समेत कुछ जनपदों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। 
विज्ञापन

 इस स्थिति को शासन ने गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकता का बिंदु है इस संबंध में ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई अपेक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद एवं मंडल स्तर पर प्रतिमाह आयोजित होने वाली टास्क फोर्स की बैठकों में यदि किसी विभाग के अधिकारी द्वारा बैठकों में प्रतिभाग नहीं किया जाता है अथवा चिन्हीकरण कार्य में अपेक्षित रूचि नहीं ली जा रही है तो मण्डलायुक्त उस विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव को दोषी अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। यह भी निर्देश दिये गये कि राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जानी है जिसमें इस विषय पर सघन समीक्षा की जाएगी। शासनादेश में दिये गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए जिले में 30 सितंबर तक एक विशेष अभियान चलाकर भू-माफियाओं-अतिक्रमणकर्ताओं के चिह्नीकरण एवं मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा तक हर हाल में अपनी तहसील से संबंधित भू-माफियाओं-अतिक्रमणकर्ताओं का चिह्नीकरण एवं कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वी के जैन, समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed