फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   jamin ke bibad me bjp neta ke pita pr hamla

जमीन के विवाद में बीजेपी नेता के पिता पर हमला

Thu, 07 Feb 2019 01:29 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 07 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
jamin ke bibad me bjp neta ke pita pr hamla
jamini bibad in lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के पिता के मध्य लंबे समय से चले आ रहे जमीन के विवाद ने बुधवार को जंगी रुप ले लिया। बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपने ही भाई पर फायर झोंक दिया। यह घटना दिनदहाड़े घटित हुई, हालांकि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। कोतवाली पुलिस में पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और उनके भाई कैलाश निरंजन, जो भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीओम निरंजन के पिता हैं। उक्त दोनों के बीच लंबे समय से एक प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को उक्त जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों भाईयों पर विवाद गहरा गया और जमीन पर कब्जे का उलाहना देने गए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने अपने ही भाई पर फायर झोंक दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी हिमांशु गौरव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों की बात सुनी और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके से रायफल के कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। इसके बाद उन्होंने पास में ही पीड़ित के ट्रैक्टर शोरुम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद पूरी घटना को देखा और सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की ओर से ग्राम मिर्चवारा हाल, पटेल मार्केट रावतयाना निवासी कैलाश नारायण पुत्र भैयालाल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि पांच फरवरी को करीब बारह बजे अपने ट्रैक्टर शोरुम न्यू हरीओम ट्रैक्टर पर बैठा था और शोरुम के पीछे उसकी जमीन है। जिसके खाली प्लॉट पर उनके भाई द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिस पर उसका छोटा पुत्र विवेक पटेल मौके पर गया और निर्माण कार्य करने से मना किया तो यहां पर पहले से बैठे उनके उक्त भाई व अन्य परिजन कहने लगे की उनकी जमीन दब गई है। तो इससे हटाए लेते हैं। तब उसका लड़का वहां से लौट आया। इसके बाद छह फरवरी को सुबह करीब साढ़े बारह बजे उसका लड़का निर्माण कार्य देखने गया तो उपरोक्त लोग मिले और निर्माण हटाने की बात सभी लोगों से कहीं, तो उक्त सभी लोग कहने लगे कि अगर निर्माण कार्य बंद नहीं किया तो क्या कर लोगों जिस पर उसके लड़के ने कहा कि तो वह निर्माण कार्य बंद करा देगा। जिस पर उक्त सभी लोग बौखला गए और गालियां देने लगे एवं जान से मारने पर आमादा हो गए, तो वह किसी प्रकार जान बचाकर भाग आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त सभी लोग एवं उनके उक्त भाई ने अपने मकान से अपनी लाइसेंसी बंदूक की नाल से फायर कर दिया, जो उसके सिर के बगल से निकल गया और वह और उसका लड़का घटना स्थल पर रखे गुम्मों के पीछे छिप गए। इसके बाद फिर से उक्त लोगों ने फिर से फायर करना चाहा तो उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए वहां रखे गुम्मे फेके। गोली की आवाज सुनकर मौके पर उनके शोरूम के कर्मचारी व मुहल्ले के लोग आ गए। भीड़ देखकर उक्त लोग परिजनों सहित मौके से भाग गए।  


जानकारी मिलने पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। घटना स्थल से एक कारतूस का खाली खोका बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर संबंधितों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  
निगवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed