फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the name of providing jobs which have been caught cheating

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया

Tue, 01 Sep 2015 10:59 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के सभी विकास खंडों में लगभग एक सैकड़ा बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले नटवर लाल को बेरोजगारों ने एक होटल से पकड़ कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



स्टेशन रोड स्थित एक होटल में मंगलवार की दोपहर जनपद के सभी विकासखंडों से दर्जनों की संख्या में आए ग्रामीण युवकों ने एक कमरे में ठहरे व्यक्ति को पकड़कर उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर नईबस्ती चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और आरोपी को कोतवाली ले आए। जहां युवकों ने सीओ सदर ओमकार सिंह को आपबीती सुनाई। युवकों ने बताया कि 15 अप्रैल को एक दैनिक समाचार पत्र में पीपुल हेल्थ वेलफेयर एसोसियेशन उत्तर प्रदेश लखनऊ में नौकरी का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिस पर दिए गए नंबर के आधार पर जिले के सभी विकासखंडों से लगभग एक सैकड़ा युवकों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


स्वयं को संस्था का प्रबंधक बताने वाले कृष्ण कुमार उदैनिया निवासी ग्राम गुमनावारा थाना नबाबाद जिला झांसी ने सभी को छह हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और 1,500 रुपए पेट्रोल व्यय देने का आश्वासन देकर कार्ड जारी कर दिए। इसके बाद सभी ने काम शुरू कर दिया। महीना बीतने के बाद वेतन मांगने पर उन्हें टरकाया जाने लगा। मंगलवार को एक होटल में आने की जानकारी मिलने पर उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे दबोचा गया
युवकों को नौकरी लगने का कार्ड जारी करने के बाद सभी को स्वाइन फ्लू से बचने का तेल बेचने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रोडक्ट बिक्री का रुपया जमा करने के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की गई थी। सुपरवाइजर रुपया एकत्रित करके कथित संस्था के प्रबंधक के पास जमा करते थे। अप्रैल से काम शुरू करने के बाद से अब तक वेतन न मिलने पर युवकों ने सुपरवाइजर पर दबाव बनाया तो कुछ लोगों को चेक दिए गए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। इसके बाद युवकों ने सुपरवाइजरों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे बचने के लिए सुपरवाइजर ने प्रबंधक को होटल में बुलाकर युवकों को इसकी जानकारी दे दी।


फिर दिया बेरोजगारों को झांसा
होटल में बेरोजगार युवकों के हत्थे चढ़े युवक ने फिर एक नया झांसा दिया। युवकों से कहा गया कि एक नई कंपनी और है, जो हर महीने समय पर वेतन मुहैया कराएगी। साथ ही, पेट्रोल खर्चा भी दिया जाएगा, लेकिन युवक इस बार उसकी बातों में नहीं आए और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।



स्कूल का प्राचार्य है आरोपी
बेरोजगार युवकों ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया आरोपी झांसी जिले के समथर गांव में संचालित एक विद्यालय का प्राचार्य है। झांसी में उसने पीपुल हेल्थ वेलफेयर एसोसियेशन का कार्यालय भी खोल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed