{"_id":"f2e02f0c9ce51d6d9a41e31b3ba643e4","slug":"fire-accident-insurance-amount-distributed-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि दुघर्टना बीमा की बांटी राहत राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्नि दुघर्टना बीमा की बांटी राहत राशि
ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कृषि मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सामूहिक जनता व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को चेकों का वितरण शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार द्वारा दिया गया। इसमें छह लाभार्थियों को पौने पांच लाख रुपये की बीमा दुर्घटना के माध्यम से सहायता राशि वितरित की गई।
कृषि मंडी परिषद द्वारा संचालित सामूहिक जनता व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत शासन द्वारा घोषित मंडी क्षेत्रों के तहत कृषि संबंधी कार्य करने के दौरान किसानों, खेतिहर मजदूरों व मंडी समिति के मजदूरों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाती है।
योजना के तहत कृषि कार्य के अंतर्गत उपकरणों का संचालन, बिजली उपकरणों का संचालन, कुओं तथा अपंगता या मृत्यु होने पर राहत दी जाती है। इस योजना में कृषि उपकरण, खाद्य रसायन, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर और ट्रॉली का उपयोग के साथ पल्लेदारी, गाय एवं बैल द्वारा सींग मारना या कृषि कार्य करने के दौरान विषैले जन्तु के काटने से मृत्यु पर राहत पहुंचाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा खलिहान अग्नि दुर्घटना सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को कुल 4.75 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए। चेक प्राप्त करने वालों में ग्राम पटौरा खुर्द निवासी सविता चौबे, ग्राम पिपरिया वंशा निवासी नारायण, जखौरा अंतर्गत ग्राम किसलवांस निवासी कैलाश, ग्राम चमरउवा निवासी हरदयाल, ग्राम राजपुर निवासी फूल सिंह, ग्राम क्योलारी निवासी जगभान सिंह शामिल हैं।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र, कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।