{"_id":"57d079ae4f1c1b98633181e7","slug":"brokers-rushed-out-to-the-location-of-aartio","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ की लोकेशन लेने निकले दलाल भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ की लोकेशन लेने निकले दलाल भागे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा की जाने वाली चेकिंग की लोकेशन देकर वाहन चालकों को सतर्क करने वाले दो दलाल आखिर फंस ही गए। एआरटीओ सोमलता यादव ने दोनों की मोटरसाइकिलें सीज कर कोतवाली में दाखिल करा दीं हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वारा ओवरलोड वाहनों, अवैध रुप से संचालित हो रहे वाहनों, बिना प्रपत्र या फिर गलत प्रपत्र लेकर चल रहे वाहनों की चेकिंग रोजाना सुबह से देर रात तक की जाती है। लेकिन दलालों का तंत्र पहले से ही वाहन चालकों को सतर्क कर देता है। इससे विभाग को भारी राजस्व क्षति उठानी पड़ रही है। एआरटीओ की गाड़ी जैसे ही हाईवे पर जाती है, उसके पीछे कई दलालों की गाड़ियां भी लग जाती हैं, जो एआरटीओ की हर स्थिति की बिल्कुल सटीक लोकेशन मोबाइल के माध्यम से अवैध रुप से संचालित वाहनों, ओवरलोड वाहनों व अन्य प्रकार से जुड़े लोगों को पहुंचा दी जाती है।
बुधवार को एआरटीओ सोमलता यादव ललितपुर से जैसे ही बांसी की ओर चलीं, बांसी चौकी के पास खड़ी दो दलालों की मोटरसाइकिलें भी उनकी गाड़ी के पीछे चल दीं। यह स्थिति कई दिनों से भांप रही एआरटीओ सोमलता यादव ने गाड़ी मोड़कर बाइकों से चल दलालों को रोका। इस पर बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बाइक यूपी-94 एल 2882 और यूपी 94 एन-2231 डीलक्स मोटरसाइकिलों को बांसी पुलिस चौकी में बंद कराकर सीज करा दिया है।