फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Being clandestine water connections in Nehru Nagar

चोरी छिपे किए जा रहे नेहरू नगर में नल कनेक्शन

Mon, 02 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Being clandestine water connections in Nehru Nagar
pipe line - फोटो : amar ujala
ललितपुर। मुहल्ला नेहरू नगर के वार्ड नंबर 4 व 6 में पेयजल की जटिल समस्या बनी हुई है। भू-जल स्तर गिरने के कारण हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो गया है। पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अवैधानिक रास्ता अपना लिया है। दोनों वार्डों के लोग बिना जल संस्थान को सूचना दिए, निजी प्लंबरों से अवैधानिक तरीके से पेयजल की पाइप लाइन से नलों का कनेक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों द्वारा पाइप लाइन से नलों का कनेक्शन कराने के लिए सड़कों पर जो गड्ढे किए जा रहे हैं, उसकी अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई है। इससे लाखों रुपये में बनाए गई सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने मुहल्ले की गलियों में नगर पालिका द्वारा डाली गई सड़क पर जगह-जगह गड्डे कर दिए हैं। नियमानुसार पाइप लाइन से नल का कनेक्शन कराने के लिए सड़क पर गड्डा करने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेनी पड़ती है और सड़क को क्षति पहुंचाने के लिए शुल्क भी जमा करना पड़ता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता इंजी. रघुवेंद्र ने कहा कि उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। अनुमति लेने पर विभागीय प्लंबर नल का कनेक्शन किया जाता है। अवैधानिक कनेक्शन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed