{"_id":"57d4743c4f1c1b3d3b31c053","slug":"advocates-including-the-millions-stolen-from-the-home-of-the-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर से बंदूक समेत लाखों चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के घर से बंदूक समेत लाखों चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
thiefing, case, lalitpur news
- फोटो : demo
ललितपुर। नगर में इन दिनों चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अभी पुलिस पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों ने शुक्रवार रात अधिवक्ता के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये चुरा लिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
शुक्रवार देर रात मुहल्ला सिविल लाइन निवासी वीरेश चौबे पुत्र शोभाराम परिवार सहित घर में सो रहे थे।
इसी दौरान चोरों ने घर में रखी अलमारियों को खोल कर जेवरात, नकदी व बंदूक चुरा ले गए। सुबह जब सभी लोग जागे तो सामान बिखरा देख दंग रह गए। गृहस्वामी ने बताया कि इससे पूर्व में भी चोरों ने उनके घर में तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने सीढ़ी के पास बनी खिड़की से अंदर आए और सभी कमरों में जाकर चोरों ने किसी स्प्रे का छिड़काव कर दिया, जिससे परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान चोरों ने दरवाजा खोल कर कमरों में रखी अलमारी की चाबी खोज कर सामान निकाल कर ले गए।
यह सामान ले गए चोर
गृहस्वामी वीरेश चौबे ने बताया कि चोरों ने पुत्र के कमरे में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक, पांच कारतूस, चार लाख रुपए नकद, दो सोने की चेन, चार नाक की कील, चार जोड़ी छोटी बड़ी झुमकी, एक लेडीज पर्स व मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।