{"_id":"5c1fe8bbbdec22571f2ed11f","slug":"91545595067-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पुलिस ने पकड़े दो चोर, तीन फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: पुलिस ने पकड़े दो चोर, तीन फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़े दो चोर, तीन फरार
ललितपुर। शहर में हो रही चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जुटी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन चोर मौके से भागने में सफल रहे। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की दो सबमर्सिबल बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम वेग के निर्देशन में सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ चोरी के अपराधों का खुलासा करने के लिए और वांछित अपराधियों की तलाश के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वर्णी चौराहे के पास मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ व्यक्ति सबमर्सिबल मोटरों के साथ चांदमारी मैदान में कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल के पीछे झाड़ियों के पास मौजूद हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ निर्धारित स्थान पर छापेमारी की। दविश देते हुए पुलिस ने मौके से सिविल लाइन मुहल्ला के राघव डेरी के बगल वाली गली निवासी राजकुमार उर्फ छन्नू पुत्र दिनेश पंथ, और वर्णी कॉलेज के पास निवासी राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र राजू को सुबह डेढ़ बजे गिरफ्तार कर दिया। वहीं, तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सबमर्सिबल बरामद कर ली हैं। आरोपियों ने पूछताछ में भागे हुए आरोपियों के नाम अभिषेक उर्फ मोंटी यादव पुत्र लाखन, विशाल राजा और राजेंद्र राजा उर्फ गजेंद्र बताया। एएसपी ने बताया कि भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपी घूम-घूम कर सबमर्सिबल की चोरियां किया करते थे, इनके आपराधिक इतिहास के बारे में भी छानबीन की जा रही है।
यह टीम रही शामिल
चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा, अनुज सिंह गंगवार, स्वाट टीम से अनवर अहमद, चंद्रशेखर, पर्वत सिंह, अजमत उल्ला, अवधेश कुमार, मो. शफीक, सुनील कुमार, राघवेंद्र सिंह, सलाउद्दीन शामिल रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
-
सबमर्सिबल चोरी की रिपोर्ट
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन मुहल्ले से सबमर्सिबल चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइन मुहल्ला निवासी अमित जैन पुत्र निर्मल जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर को अज्ञात चोरों ने उसके प्लाट से सबमर्सिबल को चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।