फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: घर में घुसकर मांगी 50 हजार की रंगदारी

क्राइम: घर में घुसकर मांगी 50 हजार की रंगदारी

Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: घर में घुसकर मांगी 50 हजार की रंगदारी
घर में घुसकर मांगी 50 हजार की रंगदारी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गांधीनगर निवास युवक के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए 50 हजार रुपयों की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांधीनगर निवासी राजपाल पुत्र श्रीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जून को झरकौन गांव निवासी जीवन पुत्र बाबूलाल अहिरवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते तमंचे का भय दिखाकर पचास हजार रुपयों की रंगदारी की मांग की थी। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी रंजिश मानने लगे। 29 जून की शाम पांच बजे जब पीड़ित अपने गांधीनगर स्थित घर में था। उसी समय जीवन पुत्र बाबूलाल, बाबूलाल पुत्र कंजी, अवतार पुत्र बाबूलाल, कपूरा पुत्र ग्यासी, सुनील पुत्र ग्यासी, ग्यासी पुत्र कुंली, चैन दुलैया पत्नी बाबूलाल, पानकुंवर पत्नी जीवन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ एकराय होकर घर में घुस आए। इसके साथ ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस में की गई शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की और शिकायत में खर्च हुए बीस हजार रुपयों की मांग करने लगे। न देने पर जान से मारने की धमकी देकर और हरिजन एक्ट व छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed