{"_id":"5c6c5d3bbdec226bbc6574d2","slug":"81550605627-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्घ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्घ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत
ललितपुर। सौजना थानांतर्गत उल्दनाकलांग गांव निवासी असहाय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के नाती ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के उल्दना गांव निवासी जमना प्रसाद लुहार उम्र 65 साल के पुत्र की मौत कुछ समय पूर्व हो जाने के बाद वह घूम-फिरकर अपना जीवन-यापन करता था। वह लोगों की मदद से अपना पेट भरने का काम करता था, इसके लिए वह अपने आठ-दस वर्षीय नाती के साथ विभिन्न गांवों में जाता रहता था। मंगलवार की दोपहर गौना गांव निवासी ग्रामीणों ने देखा कि उक्त वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के नाती ने बताया कि सोमवार की रात चार-पांच अज्ञात लोग आए और उसके दादा को पकड़कर नाले की तरफ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने नाती को अपने पास ही बैठा लिया। इसके बाद आरोपी दादा को मरणासन्न स्थिति में यहां फेंक गए।