फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महिला के जेवर लूटते दो सवार चढ़े राहगीरों के हाथ, पुलिस को सौंपा

महिला के जेवर लूटते दो सवार चढ़े राहगीरों के हाथ, पुलिस को सौंपा

Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
महिला के जेवर लूटते दो सवार चढ़े राहगीरों के हाथ, पुलिस को सौंपा
लुटेरों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मुहल्ले में शादी में शामिल होने जा रही महिला के जेवर लूट रहे राहगीरों ने दो बाइक सवारों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाइक सवारों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मुहल्ला चौकाबाग निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र खिलान सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी फुफेरी बहन रूपा निवासी मध्यप्रदेश के जिला बीना से उसके भाई रूप सिंह की बारात में शामिल होकर बारात के पीछे कुछ महिलाओं के साथ आ रही थी, तभी रात लगभग सवा नौ बजे दो अज्ञात लुटेरों ने उसके घर के पास स्थित एक गली में मौका पाकर रूपा को निशाना बनाते हुए महिला के कमरबंद, गले में एक सोने का पेंडिल लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। चीखपुकार सुन नरेंद्र ने बाइक से बदमाशों का पीछा कर उन्हें बाईपास के पास किसी तरह पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान करने के बाद भी बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार वर्मा को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed