फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: सहायक अभियंता के घर को चोरों ने बनाया निशाना

क्राइम: सहायक अभियंता के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: सहायक अभियंता के घर को चोरों ने बनाया निशाना
सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

- सहायक अभियंता व वर्कचार्ज के सूने मकान को बनाया निशान
- रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए परिवार के साथ गए थे बांदा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है। रक्षाबंधन का पर्व मनाने बांदा गए सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता चंद्रकांत व विभाग के ही बानपुर निवासी वर्कचार्ज कमलेश कुमार पुत्र बसंते के सूने घरों से लाखों रुपये के जेवरात सहित नकदी चुरा ली। तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गोविंद सागर बांध स्थित सिंचाई विभाग कालोनी में तैनात वर्कचार्ज बानपुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र बसंते ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और विभाग के ही सहायक अभियंता चंद्रकांत कालोनी में आमने सामने रहते हैं। दोनों लोग रक्षाबंधन पर्व के कारण घर गए हुए थे। इस दौरान 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने दोनों के सरकारी आवासों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जब वह वापस लौटे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरों ने इस दौरान सहायक अभियंता चंद्रकांत के आवास से सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने की बाली, चांदी की दो जोड़ी पायल और पचास हजार की नकदी पार कर दी। वहीं कमलेश के आवास से सोने के जेवरात ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि शहर क्षेत्र में इन दिनों धड़ाधड़ चोरियों की घटनाएं घटित हो रही हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में सक्षम नजर नहीं आ रही है। आलम यह है कि रात के अंधेरे में होने वाली चोरियां अब दिनदहाड़े होने लगी हैं और पुलिस बेसुराग बनी हुई है। साथ ही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पकड़े जाने वाले संदिग्ध भी हथकड़ी समेत कोतवाली से भागने में सफल होने लगे हैं। वहीं, कई चोरी के मामलों को पुलिस दर्ज करने में भी कतराती है। हाल ही कई चोरी की घटनाएं घटित हुईं जिनके फरियादी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए आज भी चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सक्रिय चोरों ने एक बार फिर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और वर्कचार्ज के सरकारी आवासों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed