फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा सड़क सुरक्षा का संदेश

डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा सड़क सुरक्षा का संदेश
डॉक्यूमेंट्री दिखाकर बता रहे सड़क सुरक्षा का महत्व
विज्ञापन

परिवहन विभाग की प्रचार-प्रसार वेन 15 दिनों तक जनपद में चलाएगी जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग प्रचार-प्रसार वेन का सहारा ले रहा है। बड़ी स्क्रीन की टीवी वाली यह वेन पंद्रह दिनों तक जनपद के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर लोगों को डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत परिवहन विभाग की प्रचार-प्रसार की वेन प्रदेश के सभी जनपदों में जाकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। इस प्रचार-प्रसार वेन पर लगी बड़ी स्क्रीन की टीवी में यातायात के जुड़ी कई डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई जा रही हैं। विगत 19 जून से जनपद में भी इस वेन द्वारा जागरूकता फैलाने का अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान आगामी 30 जून तक चलेगा, इसके लिए जनपद के शहरी व ग्रामीण सभी इलाकों में निर्धारित समय पर डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। एआरटीओ सतेंद्र कुमार बताते हैं कि प्रचार-प्रसार वेन के माध्यम से लोगों को जो डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई जा रही है, उसमें बताया गया है कि यातायात के नियमों का पालन नहीं करने व उनका उल्लंघन करने से क्या नुकसान होते हैं और नियमों का पालन करने से क्या फायदे भी होते हैं। सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाए और शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात या अन्य कोई काम न करें और अधिक गति में वाहन न चलाएं। इसके साथ ही अन्य संदेशों से लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह वेन हर रोज निर्धारित जगहों पर एक-एक घंटे तक मूवी दिखाएगी और एक दिन में आठ जगहों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि 21 जून को शहर के प्रमुख चौराहों तुवन चौहरा, सुपर मार्केट, तहसील चौराहा, घंटाघर, सावरकर चौक, आजादचौक, नदीपुल व चौकाबाग में मूवी दिखाकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में 22 जून को जिला मुख्यालय से मड़ावरा तहसील मुख्यालय तक, 23 जनू को जिला मुख्यालय इलाइट चौराहा से कस्बा राजघाट तक, 24 जून को जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्कलों पर, 25 जून को जखौरा तिराहा से बांसी, माताटीला होते हुए पूराकलां तक, 26 जून को जिला मुख्यालय पर ही सार्वजनिक स्थानों पर, 27 जनू को नेशनल हाइवे से पाली व घटवार तक, 28 जून को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर, 29 जून को खितवांस से लेकर मड़ावरा कस्बा तक और 30 जून को जिला मुख्यालय पर ही विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed