{"_id":"5b57832f4f1c1b46748b6dd5","slug":"31532461871-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की तर्ज पर अब गांवों का होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर की तर्ज पर अब गांवों का होगा सर्वेक्षण
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की तर्ज पर अब गांवों का होगा सर्वेक्षण
ललितपुर। शहर की तर्ज पर अब गांवों का भी सर्वेक्षण होगा। यह सर्वेक्षण स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से एक से 30 अगस्त के मध्य कराया जाएगा। इसकी महत्ता इसलिए बढ़ गई है कि जनपद को इसी वर्ष अक्तूबर माह में ओडीएफ किया जाना है और सर्वेक्षण के परिणाम भी अक्तूबर माह में आएंगे। भारत सरकार द्वारा अभी तक नगर महापालिका, नगर पालिका और नगर पंचायतों का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। इस बार सर्वेक्षण से गांवों को जोड़ दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें शौचालय की उपलब्धता पांच अंक, शौचालय का इस्तेमाल में इतने ही अंक, कूड़ा करकट की स्थिति के लिए 10 अंक, जलभराव की स्थिति पर 10 अंक, शौचालय की स्वच्छता पर 30 अंक, सामान्य नागरिकों के फीडबैक के 20 अंक, प्रबुद्घ जनों से फीडबैक के 10 अंक रखे गए हैं। इस संबंध में डीपीआरओ श्रवण कुमार का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। 25 जुलाई को तालबेहट एवं बार में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह सर्वेक्षण के संबंध में ग्राम प्रधानों को जागरूक करेंगे।