{"_id":"59550ebc4f1c1bea318b46bb","slug":"31498746556-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने वाले 18 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने वाले 18 लोगों पर मुकदमा
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने वाले 18 लोगों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले 18 लोगों पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पिछले दिनों कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की थी।
शहर के चौबयाना मोहल्ला निवासी हाल निवासी खिरकापुरा निवासी परम पुत्र रामप्रसाद ने न्यायालय में तहरीर देकर बताया कि शिवनगर मोहल्ले में आराजी संख्या 6617/1 रकवा 0.154 और आराजी संख्या 6617/2 रकवा 0.231 हेक्टेयर जमीन है। आबादी के बीच में होने से यह भूमि बेशकीमती है। इसको हड़पने के उद्देश्य से मोहल्ले के ही गोकुल पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा, चौकाबाग निवासी गौरव कुमार त्रिपाठी पुत्र महेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार यादव पुत्र अमर सिंह यादव मूलत: मोंठ निवासी, पटेल नगर निवासी मुन्नालाल और घनश्याम दास पुत्रगण रामदास कुशवाहा ने धोखाधड़ी कर स्टांप में बिना जमीन का नंबर दर्शाए जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद आरोपियों ने शांतिनगर निवासी शिवराज सिंह यादव, महेंद्र सिंह व अनिरुद्घ सिंह पुत्रगण उमराव सिंह यादव, मामदा हाल निवासी सुषमा पत्नी बुंदेल सिंह, डोंगराकलां निवासी भारती पत्नी अमर सिंह, प्रीति यादव पत्नी भरत सिंह यादव, मूलचंद्र रायकवार पुत्र कालूराम रायकवार, विजय कुमार जैन, शिशुपाल सिंह पुत्र जगभान सिंह लोधी, हरगोविंद कुशवाहा, मुकेश पुत्र आशाराम साहू, और उर्मिला देवी पत्नी मनोहर लाल साहू को फर्जी बेचनामा बनाकर लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
पीड़ित परम ने बताया कि इस बात की जानकारी होने पर भतीजे नंदकिशोर और चंद्रभान पुत्र भगवान दास के साथ मैं जब 07 अगस्त को दोपहर बारह बजे जमीन देखने पहुंचा तो वहां आरोपी नींव खोदकर मकान निर्माण करवाने की तैयारी कर रहे थे। इसका विरोध किया आरोपियों ने कहा कि यह जमीन हमने दो साल पहले खरीद ली है और फर्जी बेचनामों को दिखाने लगे। रजिस्ट्री को फर्जी बताने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर और न्यायालय के आदेश पर उक्त आरोपियों समेत खेत सिंह कुर्मी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बॉक्स
कब्जा करने का मामला दर्ज
ललितपुर। बार थानांतर्गत रमपुरा गांव में जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रमपुरा कठवर गांव निवासी कोमल चंद्र पुत्र धर्मदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को गांव के ही श्रीराम पुत्र आशाराम, आशीष पुत्र श्रीराम, अनिल पुत्र जगदीश दुबे और अरुण पुत्र परमेश्वर दास ने मेरी जमीन आराजी संख्या 214 और 2015 की तीन एकड़ पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।