फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले में चल रहीं अवैध खनिज टालें

जिले में चल रहीं अवैध खनिज टालें

Sat, 11 May 2019 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिले में चल रहीं अवैध खनिज टालें
जिले में हो रहा अवैध खनिज भंडार
विज्ञापन


ललितपुर। शासन द्वारा जारी नई खनिज नीति के अंतर्गत फुटकर विक्रेताओं को विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य है। लेकिन, नियमों को धता बताकर कुछ बालू कारोबारी बालू का स्टाक कर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। इससे राजस्व को क्षति पहुंच रही हैं। लेकिन, इसके बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अवैध बालू का कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
शासन द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नई नीति लागू किए हुए तीन माह बीत गए हैं, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। हालत यह है कि विभाग में अब तक अधिकांश बालू या गिट्टी स्टोर संचालकों ने पंजीयन नहीं कराया है। इससे खनिज के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। शहर में वर्तमान में लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बालू बेची जा रही है। इनमें शहर के बाईपास रोड पर कैलगुवां तिराहा, नेहरु महाविद्यालय के पीछे, गोविंद सागर मार्ग के सामने, जुगपुरा में सड़क पर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, सिविल लाइन, बस स्टैंड के पीछे, पिसनारी बाग में बालू व गिट्टी धड़ल्ले से बेची जा रही है। इनमें से अधिकांश ने पंजीयन नहीं कराया है।
विज्ञापन

-----------
पंजीयन के लिए करना होता है आवेदन
बालू या गिट्टी बेचने के लिए खनिज विभाग में पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन देने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है। इसके बाद खनिज विभाग जांच करता है, जांच में सही पाए जाने पर विभाग में पंजीयन की अनुमति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह हैं बालू और गिट्टी बेचने के लिए जगह के मानक
- सड़क से पचास मीटर की दूरी होना चाहिए।
- सार्वजनिक स्थानों से दूरी पर होना चाहिए।
- आबादी के निकट न हो।
- खनिज क्षेत्र से दस किलोमीटर की दूरी हो।
-----------

कलोथरा। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलौथरा में अवैध रूप से बालू और गिट्टी बेची जा रही है। कोई फार्म रजिस्टर्ड नहीं होने से राजस्व की खुलेआम चपत लगाई जा रही है। इन्हें कोई रोकने वाला नहीं है। सजनाम बांध की तलहटी में सड़क पर अतिक्रमण करके बालू बेची जा रही है। इससे यातायात प्रभावित होता है। बालू सड़क पर फैल जाने के कारण मोटर साइकिल चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं होने से यह किसी के घर के सामने बालू और गिट्टी डाल देते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं।

----------------

जिले में चल रहीं बालू और गिट्टी के स्टाकिस्टों की जांच की जाएगी। यदि नियम विरुद्ध पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। बालू और गिट्टी का स्टॉक जब्त किया जाएगा।
- आर पी सिंह, जिला खान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed