{"_id":"5c647437bdec224c8071828e","slug":"21550087223-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ सौ किलोग्राम लहन किया नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ सौ किलोग्राम लहन किया नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ सौ किलोग्राम लहन किया नष्ट
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को डेरा सिद्घ की टौरिया पर दविश की कार्रवाई की गई। इस दौरान लहन को नष्ट कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मालूम हो कि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं उप आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कुख्यात कबूतरा डेरा सिद्ध की टोरिया में जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी, अमित कुशवाहा व गौरव मिश्रा औऱ उनकी टीम ने दबिश दी। दविश के दौरान टीम ने 52 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही 900 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया। इसके साथ ही पांच आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आबकारी टीम में जमील अहमद ,अंजनी पाल, बालेन्द्र गौतम,रजनीकांत पाल, अशोक गिरी,शैलेंद्र ,लल्लन,महिला सिपाही सन्ध्या, बृजेश शामिल रहे।