{"_id":"5b11b3844f1c1b8c6e8b5d79","slug":"21527886724-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े व भरे बाजार महिला से की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े व भरे बाजार महिला से की टप्पेबाजी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े भरे बाजार महिला से टप्पेबाजी
बिरधा। शुक्रवार को कस्बा बिरधा में दिनदहाड़े भरे बाजार दो युवकों ने पटऊवा प्रधान की भाभी मुन्न्नी के साथ टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया है। टप्पेबाजों ने महिला की सोने की वाली व मंगलसूत्र और नकदी ले गए। घटना नजदीक के एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
पुलिस चौकी बिरधा क्षेत्र के ग्राम पटऊवा प्रभान की भाभी शुक्रवार की दोपहर कस्बा बिरधा बाजार सब्जी व अन्य खरीदारी करने के लिए गई थीं। वह बाजार में सब्जी खरीद रही थीं, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और किसी अनजान व्यक्ति का पता पूछने के बहाने महिला को रोक लिया। महिला ने बताया कि वह इस नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानती है। इसी बीच एक युवक ने महिला को नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वह बेहोशी होने लगी।
मौके का फायदा उठाकर दोनों ने महिला के कानों से सोने की वाली, मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकदी ले गए। आस-पास मौजूद लोगों की जब महिला पर नजर पड़ी तो महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना व आरोपी सर्व सूपी ग्रामीण बैक के सामने स्थित दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके है। घटना को अंजाम देने के बाद ललितपुर की ओर भागते हुए नजर आए हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर बिरधा चौकी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुुट गई है। पीड़िता के देवर ग्राम पटऊवा प्रधान मलखान सिंह ने चौकी में तहरीर दी है।