फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीएसए कार्यालय में गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के डीएम

बीएसए कार्यालय में गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के डीएम

Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के डीएम
फोटो- 03,04 बीएसए कार्यालय में गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के डीएम
विज्ञापन

कार्यालय में लगाई जाए पीएम मोदी व सीएम योगी की फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख बच्चों को बेसिक शिक्षा परिषद स्वच्छता का पाठ पढ़ाता है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व बाबुओं को खुद ही स्वच्छता का पाठ पढ़ने की अभी आवश्यकता है। मंगलवार को जब डीएम ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया तो कार्यालय के भीतर, अलमारियों में, बाहर परिसर में, शौचालयों में सभी तरह गंदगी ही गंदगी दिखाई दी और परिसर में कूड़ा भी जलता पाया।
मंगलवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा कार्यालय की अलमारियों को खुलवाकर देखा। कार्यालय में रखीं अलमारियों में फाइलों के साथ-साथ काफी धूल और गंदगी भी भरी हुई मिली। डीएम ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएल दैपुरिया से फाइलों के रखरखाव एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी की, साथ ही कार्यालय में रखी बंद अलमारियों के बारे में भी पूछा। इसके बाद डीएम ने कार्यालय में तैनात कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर देखा और उपस्थिति का मिलान किया। उन्होंने प्रभारी बीएसए को निर्देशित किया कि कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों के चित्र लगाए जाएं। इसी क्रम में उन्होंने उन्होंने पुस्तक भंडारण कक्ष में रखी पुस्तकों के बारे में पूछताछ की, जिस पर बताया गया कि भंडारण कक्ष में यूनीसेफ की पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनका वितरण ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने कार्यालय के मध्याह्न भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के सभी कक्षों में गंदगी पायी गयी तथा सामान का रखरखाव उचित ढंग से नहीं किया गया था। साथ ही कार्यालय के बाहर पीने के पानी के घड़े भी नहीं पाए गए, जिस पर डीएम ने प्रभारी को कार्यालय के बाहर पीने हेतु स्वच्छ पेयजल के 05 घड़े रखवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान कार्यालय के परिसर में कचरा जलता हुआ पाया गया। कार्यालय परिसर में बने शौचालय का निरीक्षण किया, जो गंदगी से ग्रसित पाया गया तथा शौचालय के ऊपर रखी पानी की टंकी से पानी रिस रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्याओं को समय से हो निस्तरण
वहीं, जिलाधिकारी ने बीएसए कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनी। प्रदर्शनकारी शिक्षकों की समस्या व मांग सुनने के बाद जिलाधिकारी ने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन के बारे में जानकारी की तथा सत्यापन होने के पश्चात भी जिन शिक्षकों के भुगतान लंबित हैं, उनका भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शिक्षकों की प्रोन्नति के संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। परिषदीय शिक्षामित्रों का भुगतान नौ माह से लंबित होने के कारण उन्होंने वरिष्ठ लेखा सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि इस प्रकरण में शासन को पत्र लिखें, जिससे उनका भुगतान अतिशीघ्र हो सके। साथ ही जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि कर्मचारी संगठनों की मांगों को यथासमय निस्तारित क्यों नहीं किया जाता। उन्हें इस तरह के धरने-प्रदर्शन के लिए बाध्य क्यों होना पड़ता है। उन्होंने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ लेखा सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि धरने पर बैठे शिक्षकों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed